“नशामुक्त भारत, सशक्त भारत” का संदेश लेकर बेमेतरा पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली, एसपी एवं नपा अध्यक्ष ने भारत माता चौक पर किया स्वागत
एसपी बेमेतरा एवं नपा अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को कबीरधाम जिले की सीमा की ओर किया रवाना
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में “FIGHT AGAINST DRUGS” थीम पर निकली राष्ट्रीय बाइक रैली का बेमेतरा में आत्मीय अभिनंदन
स्कूली छात्र-छात्राओं, NCC कैडेट्स, पुलिस अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया स्वागत, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
बेमेतरा पुलिस की अपील - नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें
बेमेतरा 18 अक्टूबर 2026 - लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आगामी 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली मुख्य परेड में शामिल होने के लिए देशभर में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली निकाली जा रही है। इस वर्ष पहली बार आयोजित इस राष्ट्रीय बाइक रैली का उद्देश्य “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” एवं “नशामुक्त भारत, सशक्त भारत” का संदेश जन-जन तक पहुंचाना तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को जागरूक करना है।
भारत माता चौक में भव्य एवं आत्मीय स्वागत
इसी क्रम में ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ रही राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के बेमेतरा आगमन पर आज भारत माता चौक में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल (IPS) एवं नगरपालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नगर पालिका सभापति गौरव साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, NCC कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रेस एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
रैली का स्वागत कर एएसपी ने कराया जिलें में प्रवेश
राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली ओडिशा से छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद रायपुर होते हुए बेमेतरा की ओर रवाना हुई। आज रायपुर से सिमगा होते हुए बेमेतरा-सिमगा सीमा पर पहुंची रैली का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव ने बेमेतरा पुलिस की ओर से स्वागत कर जिले में प्रवेश कराया। इसके बाद बाइक रैली राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए बेमेतरा के भारत माता चौक पहुंची, जहां पुलिस अधिकारियों, स्कूली बच्चों, NCC कैडेट्स एवं आम नागरिकों ने बाइक राइडर्स का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।
एसपी व नपा अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रैली को कबीरधाम किया रवाना
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) एवं नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर कबीरधाम जिले की सीमा की ओर रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी, नशा करना हैं तो जिम्मेदारी और कर्तव्यों के समर्पण का करें
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “नशा करना ही है, तो जिम्मेदारी और कर्तव्यों के प्रति समर्पण का नशा करें, नशे को कहें ‘ना’।” उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। नशे के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है तथा कई बार वे अपराध की ओर भी अग्रसर हो जाते हैं। उन्होंने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई एवं जनजागरूकता के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
एसपी त्रिलोक बंसल ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में अभिभावकों, शिक्षकों, युवाओं एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अवैध मादक पदार्थों के संबंध में पुलिस को सूचना देने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
नशा व्यक्ति तथा परिवार को स्वास्थ्य के साथ पहुंचाता हैं सामाजिक और आर्थिक नुकसान
नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक रूप से भी व्यक्ति तथा उसके परिवार को नुकसान पहुंचाता है। नशे की लत से परिवारों में समस्याएं उत्पन्न होती हैं और समाज की प्रगति भी प्रभावित होती है।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए।
लौह पुरुष और नशामुक्ति संदेश का प्रचार
राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के विजन को मजबूत करना तथा युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। रैली में शामिल बाइक राइडर्स विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति, सामाजिक सद्भाव एवं नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
ओडिशा व छत्तीसगढ़ पुलिस दल के बाइक राइडर्स
ओडिशा पुलिस दल से आए बाइक राइडर्स निरीक्षक समर सिंह, विकास किशोर प्रधान तथा छत्तीसगढ़ पुलिस दल के नेतृत्वकर्ता रवींद्र गिरी के नेतृत्व में रैली आगे बढ़ रही है। बाइक राइडर्स ने बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में शामिल व उपस्थिति
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रशिक्षु सूबेदार चुमन राम उर्वशा, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, जहीर खान, विष्णु सप्रे, एमटीओ सहायक उपनिरीक्षक माधव सिंह, रीडर-2 प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, उपेन्द्र सेंगर सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं रेवाराम साहू, हीरऊ ध्रुव, श्रीमती भगवंतीन देवांगन, NCC कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राएं, प्रेस एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि तथा आम नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
संपूर्ण कार्यक्रम में लगभग 350 से 400 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिकों की सहभागिता रही। सभी ने राष्ट्रीय एकता एवं नशामुक्ति के संदेश के साथ आगे बढ़ रही बाइक रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
अपील - बेमेतरा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का साथ दें। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें तथा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की जानकारी पुलिस को देकर सहयोग करें। आइए, हम सभी मिलकर एक स्वस्थ, सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
“एक भारत, श्रेष्ठ भारत-नशामुक्त भारत, सशक्त भारत”
0 टिप्पणियाँ