बेमेतरा 10 अक्टूबर 2026 - विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह आयोजन कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के दिशानिर्देश पर सीएमएचओ डॉ. शरद कोहाड़े एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुचिता गोयल रायपुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
सुनें, समझें, स्वीकार करें एवं साथ चलें
इस वर्ष का मुख्य विषय "मानसिक स्वास्थ्य - सुनें, समझें, स्वीकार करें एवं साथ चलें" था, जिसका उद्देश्य लोगों की भावनाओं को समझना, उनकी परेशानियों को सुनना और उनकी मानसिक स्थिति को स्वीकार करना है।
मंचीय नाटक से समझाया
कार्यक्रम के दौरान लोगों की भावनाओं को कैसे स्वीकार करना है और उनकी मनःस्थिति को जानने का प्रयास कैसे करें, इस विषय पर श्रीमती गोपिका जायसवाल, श्रीमती प्रीति जंघेल, सुश्री भारती घृतलहरे एवं जिला अस्पताल में पदस्थ मितानिन श्रीमती जानकी साहू एवं श्रीमती रेखा पांडे द्वारा मंचीय नाटक के माध्यम से समझाया गया।
अस्पताल या हेल्पलाइन नंबर से साझा
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू द्वारा समय पर अस्पताल आकर सलाह लेने की बात कही गई। इस अवसर पर अस्पताल सलाहकार डॉ. स्वाति यदु द्वारा बताया गया कि आप अपनी निजी परेशानियों को हेल्पलाइन नंबर 14416 पर साझा कर तनाव को दूर कर सकते हैं।
सराहनीय सहयोग
इस अवसर पर सीएमएचओ कार्यालय से डीएचओ डॉ. बीएल राज, जिला अकाउंट मैनेजर ओपी कश्यप, आरएमएनसीएचए राहुल राय, एमसीएच मेट्रॉन श्रीमती आरती दत्ता सहित अन्य अधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा।
सीएमएचओ, सिविल सर्जन ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उक्त अवसर पर सीएमएचओ डॉ. शरद कोहाड़े एवं सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू ने मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संपूर्ण प्रचार-प्रसार सामग्री से युक्त प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो बेमेतरा जिले के विभिन्न स्थानों पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मानसिक रोगियों की पहचान हेतु जन-जागरूकता लाने के लिए जानकारी उपलब्ध कराएगा।
0 टिप्पणियाँ