सदर बाजार में मार्ग तक फैले दुकानों पर नगर पालिका की जप्ती कार्यवाही

मौके पर पहुंचे अध्यक्ष विजय सिन्हा ने दुकानदारों से की सहयोग की अपील कर कार्यवाही को आगे बढ़ाया 
बेमेतरा 10 अक्टूबर 2026 - शहर के सदर बाजार में आज शनिवार को नगर पालिका द्वारा जप्ती की कार्यवाही की गई। सदर बाजार में सड़को तक फैले दुकानों के समानों के चलते सड़क मार्ग सकरी हो जाती हैं जिससे आवागमन में हर समय समस्या व परेशानी होती हैं। समझाइश के बाद भी जो दुकानदारों नहीं समझा उन पर कार्यवाही करते हुए जप्ती की कार्यवाही की गई। 
  कार्यवाही के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरी कार्यवाही का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों से की सहयोग की अपील कर कार्यवाही को आगे बढ़वाया। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। 
    सदर बाजार में की गई इस कार्यवाही के दौरान नगर पालिका की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की। अध्यक्ष विजय सिन्हा की मौके पर मौजूदगी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्रवाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। 
   नगर पालिका द्वारा शहर में व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यवाही की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ