विधायक ने की 10 लाख के नाली निर्माण की अतिरिक्त घोषणा
बेमेतरा 18 अक्टूबर 2026 - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खमरिया एम में विकास की नई इबारत लिखी गई। विधायक श्री दीपेश साहू ने ग्राम में कुल 57 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का विधि-विधान से भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी।
*लोकार्पण एवं घोषणा*
विधायक द्वारा कार्यों में लगभग 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाला उप स्वास्थ्य केंद्र प्रमुख है। इसके साथ ही नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण और माध्यमिक विद्यालय भवन से संबंधित कार्यों का भी भूमिपूजन-लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की मांग पर विधायक साहू ने गांव में अतिरिक्त नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा भी की।
*उप स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ*
ग्राम खमरिया एम में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से खमरिया एम सहित आसपास के ग्रामों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी। सामान्य उपचार, परामर्श और प्राथमिक चिकित्सा के लिए ग्रामीणों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसका सीधा लाभ महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगा।
*विकसित गांव से ही विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण*
अपने संबोधन में विधायक दीपेश साहू ने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त गांव ही विकसित छत्तीसगढ़ की नींव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बेमेतरा विधानसभा का सर्वांगीण विकास मेरा संकल्प है और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
*कार्यक्रम में इनकी रहीं उपस्थिति*
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलराम पटेल, जिला पंचायत सभापति प्रीतम चंदेल, सेवाराम साहू, जनपद सदस्य नीरज राजपूत, संतोषी अश्वंत निषाद, रोहित साहू, लीलाराम साहू, सरपंच सुकून स्वरूपा नंद साहू, उप सरपंच गुलाब राम साहू, देवरबीजा सरपंच हेमलाल देवांगन, सूखेन्द यादव सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि, एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ