एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर साइबर सेल एवं थाना नवागढ पुलिस टीम की अवैध शराब परिवहन पर संयुक्त कार्यवाही, 3 आरोपियों पर कार्यवाही
बेमेतरा 18 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 17 अक्टूबर 2026 को थाना नवागढ पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक मोटर सायकल बिना नंबर में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु लेकर शराब भट्ठी के पास से बेमेतरा रोड की ओर जाने वाले है की सूचना के अधार पर साइबर सेल एवं थाना नवागढ पुलिस टीम द्वारा मौके पर नवागढ से बेमेतरा मुख्य मार्ग पहुंचकर आरोपियों को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु परिवहन करते पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपियों से पुछताछ करने पर पता चला कि ग्राम झाल निवासी एक व्यक्ति के पास से शराब खरीद कर लाना बताया।
जिसमें थाना नवागढ के 01 प्रकरण में 03 आरोपी 01. संतोष साहू पिता रामभाउ साहू उम्र 32 वर्ष निवासी नगधा थाना नवागढ, 02. दरोगा बंजारे पिता अजब नारायण बंजारे उम्र 22 वर्ष निवासी छेरकापुर थाना नवागढ जिला बेमेतरा एवं एक अन्य संलिप्त आरोपी के धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। प्रकरण में दो आरोपियों के कब्जे से 131 पौवा मसाला/अंग्रेजी शराब (23580ml), कीमती लगभग 14100 रूपये, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 30000 रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 44100 रूपये को जप्त की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नवागढ निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला, हेमंत साहू, साइबर सेल से आरक्षक नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, यशवंत यादव, थाना नवागढ से आरक्षक ओंकार निर्मलकर सहित साइबर सेल व थाना नवागढ के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ