मेरे सपनों का भारत तभी साकार होगा जब हर नागरिक देगा अपना योगदान - मंत्री दयाल दास बघेल

प्रतिभाओं का सम्मान - नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिंहा ने की पुरस्कार की घोषणा 

टाउन हॉल में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 
बेमेतरा 05 अक्टूवर 2026 - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज टाउन हॉल बेमेतरा में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सपनों के भारत को चित्रों और शब्दों के माध्यम से जीवंत किया। 
       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल रहे। विजेता प्रतिभागियों को उन्होंने अपने हाथों से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। 

सपनों के भारत के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी 
मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि "मेरे सपनों का भारत" सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है। इसे साकार करने के लिए छात्र, शिक्षक, अभिभावक और समाज के हर वर्ग की सहभागिता अनिवार्य है। 

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास 
मंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बिना रुके, बिना थके निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री की भूमिका में देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। 

देश में हो रहे चहुंमुखी विकास कार्य 
मंत्री श्री बघेल ने बताया कि मोदी सरकार में एयरपोर्ट की संख्या में दोगुना इजाफा, रेलवे नेटवर्क का अभूतपूर्व विस्तार, हर राज्य में एम्स हॉस्पिटल और ट्रिपल आईआईटी जैसी उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना से भारत विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है। 

स्वच्छ भारत - विकसित भारत का आह्वान
मंत्री श्री बघेल ने विद्यार्थियों से कहा कि स्वच्छ भारत, विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हम सभी अग्रणी भूमिका निभाते हुए आगे आएंगे। स्वच्छता को आदत बनाना होगा।

विद्यार्थियों को दिया लक्ष्य का मंत्र 
मंत्री श्री बघेल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित करो और उसे पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से जुट जाओ। चित्रकला और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं आपके आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर संकल्प के साथ अपने लक्ष्य के प्रति संवेदनशीलता के शिक्षा अध्ययन करने कहा। 

शिक्षकों को दी बड़ी जिम्मेदारी 
मंत्री श्री बघेल ने शिक्षकों से कहा कि आप राष्ट्र निर्माता हैं। आपकी महती जिम्मेदारी है कि आप बच्चों का भविष्य सुदृढ़ करें, उन्हें संस्कारवान और राष्ट्रभक्त बनाएं। 

प्रतिभाओं का सम्मान - नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिंहा ने की पुरस्कार की घोषणा 
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और नगद राशि से पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिंहा ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागी कुमारी केकती यादव को नगद 5100 रुपए से नवाजा। साथ ही द्वितीय स्थान पर रहे अंशु श्रीवास एवं सयुक्त रूप से तृतीय स्थान के लिए प्रिया जांगड़े एवं नमन चंदेल को 1100 -1100 सौ रुपए से पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता के लिए प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान के लिए क्रमशः डींगेश्वरी साहू, अनुकृति एवं ताम्रध्वज धीवर को पुरस्कृत किया गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य 
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में राष्ट्र प्रेम, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना तथा विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ना था।

कार्यक्रम में रहीं उपस्थिति 
कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अजय साहू, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ