फेरबदल में 01 उप निरीक्षक, 01 सहायक उप निरीक्षक, 08 प्रधान आरक्षक का हुआ तबादला
बेमेतरा 07 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत रक्षित केंद्र, यातायात, थाना एवं चौकी में पदस्थ 01 उप निरीक्षक, 01 सहायक उप निरीक्षक, 08 प्रधान आरक्षक सहित कुल 10 थाना अधिकारियों एवं कर्मचारियों का फेरबदल किया गया है।
स्थानांतरण आदेश में उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे को चौकी मारो (संबद्ध रक्षित केन्द्र) से थाना नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक बनवाली राम सोनकर चौकी मारो (संबद्ध रक्षित केन्द्र) से चौकी मारो, प्रधान आरक्षक सखाराम टंडन को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना दाढ़ी, प्रधान आरक्षक हेमंत साहू को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना नवागढ़, प्रधान आरक्षक रूपेन्द्र शर्मा को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना खम्हरिया, प्रधान आरक्षक अजय भगत को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना नांदघाट, प्रधान आरक्षक लोकेश गौसेवक को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना साजा, प्रधान आरक्षक जावेद खान को रक्षित केंद्र बेमेतरा से चौकी देवरबीजा, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र राजपूत को यातायात से चौकी देवकर एवं प्रधान आरक्षक विजय साहू को चौकी देवरबीजा से चौकी खण्डसरा स्थानांतरित किया गया है।
एसपी त्रिलोक बंसल द्वारा यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं बेहतर पुलिसिंग के दृष्टिकोण से किया गया है। नवीन पदस्थापना से थाना एवं चौकी स्तर पर कार्यप्रणाली और पुलिसिंग में कसावट आयेगी।
0 टिप्पणियाँ