बेमेतरा 30 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 29 अक्टूबर 2026 को थाना नांदघाट पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति लाल रंग के स्कुटी के सामने सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से धन लाभ अर्जित करने शराब बिक्री करने अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन कर ग्राम टेमरी से बाजार की ओर जा रहा है की सूचना के अधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी गुरूदेव चौहान ऊर्फ किशन को शराब बिक्री करने के उद्देश्य से अवैध रूप से अपने स्कुटी में शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया।
जिसमें थाना नांदघाट में 01 प्रकरण में 01 आरोपी गुरूदेव सिंह चौहान ऊर्फ किशन पिता लक्ष्मण सिंह चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी लिमतरा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब (5400ml) कीमती करीब 3000 रूपये, प्रयुक्त स्कुटी क्रमांक CG 09 H 0489 कीमती करीब 20000 रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 23000 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक अशोक तिर्की, सायबर सेल से आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, जयकिशन साहू, संजय पाटिल संजय साहू थाना नांदघाट से आरक्षक प्रताप सिंह यादव, आकाश राजपूत, कमलेश ध्रुव, अजय गोयल, देवनारायण साहू सहित थाना नांदघाट के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522
0 टिप्पणियाँ