यातायात पुलिस बेमेतरा द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के संबंध में प्रशिक्षण देकर किया जागरूक

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन पर पुरे जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जागरूकता अभियान के माध्यम से आम नागरिकों, स्कुली बच्चों को किया जा रहा जागरूक 

जेबरा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल, लाइसेंस और हेलमेट की अनिवार्यता पर दिया विशेष बल 
बेमेतरा 30 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा, डीएसपी श्रीमती शशी कला उईके के मार्गदर्शन में जिले भर में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत "हमर पुलिस हमर बाजार" एवं "हमर पुलिस हमर गांव" अभियान के माध्यम से सतत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। 
       इसी क्रम में आज 30 अक्टूबर 2026 को यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा इंडियन पब्लिक स्कुल, आस्था पब्लिक स्कुल एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में "हमर पुलिस हमर गांव" अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों के बारे में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया। इस कार्यक्रम में जेबरा क्रॉसिंग के सही उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, और हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर विशेष बल दिया गया। 
        छात्र-छात्राओं को सड़क पर सही लेन में चलने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने और मुड़ते समय इंडिकेटर के इस्तेमाल के महत्व को समझाया गया। इसके साथ ही उन्हें बीच सड़क पर वाहन खड़ा न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और यातायात के अन्य नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई। 
       इसके साथ ही बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बैठाने, सही लेन में चलने तथा वाहन मोड़ते समय इंडिकेटर का उपयोग करने के महत्व को बताया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को समझाया कि यातायात नियमों की अनदेखी से गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए स्वयं नियमों का पालन करने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। 
        सभी ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। यह अभियान जिले के हॉट-बाजारों, स्कूलों और कॉलेजों में निरंतर चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। बेमेतरा पुलिस का यह प्रयास जनहित में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें कानूनी जानकारी भी उपलब्ध करा रहा है, जिससे जिले की सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके। 
     कार्यक्रम में बेमेतरा यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि जहीर खान, प्रधान आरक्षक दौलत वर्मा, लोकेन्द्र पांडेय, आरक्षक पारसमणी साहू, राजेश राजपूत एवं अन्य पुलिस स्टाफ, उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 



By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ