थान खम्हरिया नगर पंचायत में खुलेंगी 2 नई सरकारी राशन दुकानें

एसडीएम साजा ने दुकानों की विज्ञप्ति जारी कर समूहों व समितियों से मंगाए आवेदन 

एसडीएम साजा में 12 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित 
बेमेतरा 29 अक्टूवर 2026 - जिलें के नगर पंचायत थानखम्हरिया के नागरिकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ सुगमता से मिल सके, इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) साजा ने 2 नई शासकीय उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतु प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। 

दो दुकानों हेतु आवेदन 
पहली दुकान वार्ड क्रमांक 04, 05 एवं 06 के लिए एवं दूसरी दुकान वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 के लिए खोला जाएगा। दोनों दुकानों के लिए पात्र संस्थाओं से अलग-अलग आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

समूह/समिति द्वारा आवेदन 
दुकान संचालन हेतु वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समिति (लैम्पस), ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, सहकारी समितियां, शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, वन सुरक्षा समितियां आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य शर्त 
आवेदक/संस्था आवेदन तिथि से कम से कम 03 माह पूर्व पंजीकृत एवं कार्यरत हो और सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में कार्य का अनुभव रखती हो। 

12 तक एसडीएम के समक्ष आवेदन 
दुकान हेतु 12 नवंबर 2026 शाम 05 बजे तक आवेदन के लिए समय सीमा निर्धारित किया गया है। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रारूप (परिशिष्ट-एक) में आवेदन अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय साजा में जमा कर सकती हैं। समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं होगा। 




By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ