अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सरोज नंद दास के मार्गदर्शन एवं सचिव श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव के नेतृत्व में विशेष जागरूकता अभियान
बेमेतरा 29 अक्टूबर 2026 - बच्चों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने हेतु राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं सचिव के नेतृत्व में अभियान
अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सरोज नंद दास के मार्गदर्शन एवं सचिव श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव के नेतृत्व में "सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित बचपन" थीम पर जिले के गुरुकृपा पब्लिक स्कूल बालसमुंद, हायर सेकेंडरी स्कूल बालसमुंद, पीएम श्री अभ्यास शाला बेमेतरा, शा. मिडिल स्कूल झाल, शा. हायर सेकेंडरी लेंजवारा, शा. हाई स्कूल पाटौरा तथा साजा विकासखंड में शा. हायर सेकेंडरी स्कूल हरडुवा एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मोहगांव स्कूलों में शिविर आयोजित किए गए।
साइबर अपराध की जानकारी
शिविर में बच्चों को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी प्रोफाइल, अश्लील सामग्री प्रसारण एवं ऑनलाइन शोषण जैसे अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। बताया गया कि अपनी निजी जानकारी, पासवर्ड व फोटो किसी अनजान से साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
कोई आपत्तिजनक संदेश मिले तो तुरंत माता-पिता, शिक्षक या 1098, 112, 1930 पर सूचना दें। शिकायत http://www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कर सकते हैं।
इस अभियान का शुभारंभ 10 अक्टूबर 2026 को हुआ था, जिसका प्रथम चरण 26 से 31 अक्टूबर तक सघन रूप से स्कूलों में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, पैनल अधिवक्ता, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे।
By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522
0 टिप्पणियाँ