एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर साइबर सेल एवं चौकी देवरबीजा पुलिस टीम की अवैध शराब बिक्री पर संयुक्त कार्यवाही
बेमेतरा 08 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक एसपी त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 07 अक्टूबर 2026 को चौकी देवरबीजा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति जिसका नाम कमाल सिंह वर्मा अवैध रूप से धन अर्जित करने अपने घर में शराब बिक्री करने शराब रखने कि सूचना के अधार पर चौकी देवरबीजा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी कमाल सिंह वर्मा को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु परिवहन करते पकड़ा गया।
जिसमें चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा के 01 प्रकरण में 01 आरोपी कमाल सिंह वर्मा पिता स्व. धन्नु वर्मा उम्र 60 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 निनवा पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 29 पौवा अंग्रेजी शराब (5220ml), कीमती लगभग 3480 रूपये, चेस परचेस का नगदी रकम 200 रूपये, जुमला कीमती 3680 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी देवरबीजा सहायक उप निरीक्षक दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक विजय साहू, अवधेश सिंह, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, आरक्षक रोशन वर्मा, सबित गोयल, मुकेश राजपूत, छोटूराम टेम्बुकर सहित साइबर सेल व चौकी देवरबीजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ