एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर में जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 12 वाहन चालकों से ली गई 3600 रु समन शुल्क

आगामी त्योहारों के मद्देनजर बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान जारी, वाहनों की सघन व ब्रेथ एनालाइजर से की जा रही जांच 
बेमेतरा 22 अक्टूबर 2026 - आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का तथा एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 
     इस अभियान के तहत आज 22 अक्टूबर 2026 को यातायात बेमेतरा में 12 चालान में 12 वाहन चालको, कुल 12 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें प्रकरण घातक स्थिति में वाहन खडी करना, मौके पर कागजात पेश नहीं करना एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 12 प्रकरण में 3600 रूपये समन शुल्क लिया गया। 

अपील - बेमेतरा पुलिस ने नागरिकों से वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाने अथवा एम्बुलेंस को सूचना देने का आग्रह भी किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुर्घटना पीड़ित की सहायता करने वाले व्यक्तियों को पुलिस या अस्पताल द्वारा किसी प्रकार से परेशान नहीं किया जाएगा।

         बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ