बेमेतरा 22 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 21 अक्टूबर 2026 को थाना बेरला पुलिस टीम को मुखबीर से सुचना मिला कि एक मोटर सायकल क्रमांक CG 25 G 1082 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा छुपाकर गोगांव रायपुर तरफ से आनंदगांव कुम्ही नहर के रास्ते से होते हुए खर्रा की ओर लाने वाला है की सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर चुरैलिन दाई मंदिर ग्राम खर्रा के कुम्ही आनंदगांव की ओर से आने वाले नहर पार रास्ते मे नाकेबंदी कर आरोपी रोहन साहू को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा छुपाकर मोटर सायकल में परिवहन करते पकड़ा गया।
जिसमें थाना बेरला में अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी रोहन साहू पिता चिंताराम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी खर्रा थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से कुल 01 किलो 078 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमती लगभग 12000 रूपये, प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 25 G 1082 कीमती करीबन 50000 रूपये, 01 नग मोबाईल कीमती करीब 15000 रूपये, नगदी रकम 9900 रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 86900 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक नोहर यादव, पोषण साहू, साइबर सेल से आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, संतोष धीवर, विनोद सिंह थाना बेरला से आरक्षक सुरेन्द्र जांगडे, रामेश्वर पटेल, तुकाराम निषाद, धनसाय मिरे सहित एवं साइबर सेल व थाना बेरला के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समाज पर सकारात्मक प्रभाव
आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
बेमेतरा पुलिस का संदेश:अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”
0 टिप्पणियाँ