18 पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर मतदाता सूची का होगा वाचन

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 - 23 अक्टूबर को प्रारंभिक प्रकाशन, 30 नवंबर को अंतिम प्रकाशन, त्रुटिरहित सूची के लिए ग्राम सभा अनिवार्य 
बेमेतरा 22 अक्टूबर 2026 - छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में रिक्त पंच-सरपंच पदों पर उप निर्वाचन 2026 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। 
      इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बेमेतरा द्वारा उप संचालक पंचायत को ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। 

जिले के इन पंचायतों में होना है उप निर्वाचन 
जनपद पंचायत बेमेतरा - बहेरा (वार्ड 08), बेतर (वार्ड 12), तुमा (सरपंच), सुरहोली (वार्ड 09) 
जनपद पंचायत बेरला - खंगारपाट (सरपंच व वार्ड 06), नेवनारा (वार्ड 08), सुरजपुरा (वार्ड 03), टेमरी (वार्ड 04), देवरबीजा (वार्ड 10), घटियाकला (वार्ड 12), तारालीम (सरपंच), बोटेबोड (सरपंच) 
जनपद पंचायत नवागढ़ - धौराभाठा (वार्ड 19), नेऊर (वार्ड 03), संबलपुर (वार्ड 09) 
जनपद पंचायत साजा - तेंदुवा (वार्ड 11), दर्स (वार्ड 04) 

कार्यक्रम के अनुसार - 
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23.10.2026 को किया जाएगा।दावा-आपत्तियां 23 से 30 अक्टूबर के बीच प्राप्त की जाएंगी। अंतिम प्रकाशन 30.11.2026 को होगा। 

ग्राम सभा आयोजित कर अनिवार्य रूप से मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन 
कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि 23 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच उपरोक्त सभी 18 ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से ग्राम सभा आयोजित कर मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन कराया जाए, उसकी शुद्धता की गहन जांच की जाए और निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाया जाए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ