बेमेतरा 25 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 24 अक्टूबर 2026 को थाना खम्हरिया पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम ठेलका साजा रोड तालाब किनारे एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक के बोरी में शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं की सूचना के अधार पर थाना खम्हरिया पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी नरोत्तम ऊर्फ डेहू राम साहू को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया।
जिसमें थाना खम्हरिया में 01 प्रकरण में 01 आरोपी नरोत्तम ऊर्फ डेहू राम साहू पिता जैमतन साहू उम्र 39 वर्ष निवासी ठेलका थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा के कब्जे से 12 पौवा देशी मसाला (2160ml), कीमती लगभग 1200 रूपये, शराब बिक्री नगदी रकम 250 रूपये, कुल जुमला लगभग 1450 रूपये को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना खम्हरिया से निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, थाना प्रभारी खम्हरिया प्रशिक्षु उप निरीक्षक कलपना महंत, उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, आरक्षक अशरफी खान, बलदेव निषाद सहित पुलिस थाना खम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ