ओपीडी - नवंबर से फरवरी प्रातः 09 से 01 बजे एवं सायं 04 से 06 बजे, मार्च से अक्टूबर प्रातः 09 से 01 बजे एवं सायं 05 से 07 बजे तक निर्धारित
बेमेतरा 26 अक्टूबर 2026 - छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार स्वास्थ्य संस्थाओं में ओपीडी समय निर्धारित किया गया है।
नया ओपीडी समय
निर्देश के अनुसार माह नवंबर से फरवरी तक ओपीडी का समय प्रातः 09 से 01 बजे तक एवं सायं 04 से 06 बजे तक तथा माह मार्च से अक्टूबर तक प्रातः 09 से 01 बजे तक एवं सायं 05 से 07 बजे तक निर्धारित किया गया है।
बेमेतरा में निर्देश जारी
उक्त आदेश के परिपालन में जिला चिकित्सालय बेमेतरा में पदस्थ एवं कार्यरत समस्त विशेषज्ञ/चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 01.11.2026 से माह फरवरी 2027 तक प्रातः कालीन ओपीडी पूर्ववत एवं सायं कालीन ओपीडी सायं 04 से 06 बजे तक संचालित की जावेगी।
अपील - सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय बेमेतरा ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि परिवर्तित समय का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।
0 टिप्पणियाँ