बिरसिंघी में 1.019 किग्रा गांजा, प्रयुक्त बाईक एवं 02 नग मोबाईल के साथ दो आरोपी प्रितोश सिंह ठाकुर, विश्वनाथ सिंह ठाकुर नवागांव कला गिरफ्तार

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर साइबर सेल एवं दाढ़ी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही, बाईक में गांजा परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, संलिप्त एक आरोपी की पता तलाश जारी 
बेमेतरा 25 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
      इसी क्रम में 24 अक्टूबर 2026 को थाना दाढ़ी पुलिस टीम को मुखबीर से सुचना मिला कि दो व्यक्ति एक मोटर सायकल में नवागढ की ओर से अवैध रूप से बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राम बिरसिंघी की ओर आ रहे हैं की सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर ग्राम बिरसिंघी खार कच्ची मार्ग में घेराबंदी कर आरोपी प्रितोष सिंह एवं विश्वनाथ सिंह को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर मोटर सायकल में परिवहन करते पकड़ा गया। उक्त आरोपियों से पुछताछ करने पर पता चला कि मोबाईल के माध्यम से मुंगेली के एक व्यक्ति से संपर्क कर मुंगेली जाकर गांजा को खरीद कर लाने की बात सामने आया। 
       जिसमें थाना दाढ़ी में अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपी 01. प्रितोश सिंह ठाकुर पिता रमेश सिंह उम्र 26 वर्ष, 02. विश्वनाथ सिंह ठाकुर पिता राम सोनाही सिंह उम्र 32 वर्ष, दोनों निवासी नवागांव कला थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा के कब्जे से कुल 01 किलो 019 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमती लगभग 50950 रूपये, प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 25 P 5535 कीमती करीबन 35000 रूपये, 02 नग मोबाईल कीमती करीब 28000 रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 113950 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। प्रकरण में संलिप्त एक आरोपी की पता तलाश जारी हैं। 
       इस संपूर्ण कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी दाढ़ी प्रशिक्षु उप निरीक्षक सूरज प्रकाश, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार दिवाकर, साइबर सेल प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर, आरक्षक नुरेश वर्मा, यशवंत यादव, थाना दाढ़ी से आरक्षक महेश दिवाकर, चंद्रकुमार पटेल, फिरोज साहू सहित सायबर सेल एवं थाना दाढ़ी के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ