बेमेतरा 20 अक्टूबर 2026 - आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का तथा एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जिसमें थाना बेमेतरा में 05 चालान में 05 वाहन चालको, थाना नवागढ में 03 चालान में 03 वाहन चालको, थाना नांदघाट में 15 चालान में 15 वाहन चालको, थाना दाढी में 04 चालान में 04 वाहन चालको, थाना साजा में 04 चालान में 04 वाहन चालको, थाना बेरला में 10 चालान में 10 वाहन चालको, थाना परपोडी में 10 चालान में 10 वाहन चालको, थाना चंदनू में 03 चालान में 03 वाहन चालको, चौकी देवकर में 02 चालान में 02 वाहन चालको, चौकी मारो में 02 चालान में 02 वाहन चालको, चौकी कंडरका में 06 चालान में 06 वाहन चालको, चौकी खण्डसरा में 04 चालान में 04 वाहन चालको, चौकी संबलपुर में 12 चालान में 12 वाहन चालको, यातायात बेमेतरा में 25 चालान में 25 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। इनमें 18 प्रकरण शराब सेवन कर वाहन चलाना, 70 प्रकरण मौके पर कागजात पेश नहीं करना, 05 प्रकरण बीना सीट बेल्ट, 02 प्रकरण पाल्युसन, 06 प्रकरण घातक स्थिति में वाहन खडी करना, 01 प्रकरण बिना वर्दी, 01 प्रकरण बिना नंबर, 02 प्रकरण बिना हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 107 प्रकरण में 28300 रूपये समन शुल्क लिया गया। जिसमें ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। शराब पीकर नशे के हालत में गाड़ी चलाने पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 18 वाहन चालक के विरुद्ध 18 प्रकरण न्यायालय पेश किया गया, जहां वाहन चालक के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
अभियान के तहत जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा यातायात पुलिस की टीम द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर अचानक वाहन चेकिंग कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के संबंध में समझाइश भी दी जा रही है।
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही है। इसके साथ ही तेज गति से वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाकर आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा यातायात पुलिस की टीम द्वारा ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर शराब पीकर नशे की हालत में गाड़ी चलाने पर वाहन चालको के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है और कुछ मामलों में आवश्यकतानुसार वाहन जब्त किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यात्रियों की जान बचाना है, क्योंकि नशे के हालत में वाहन चलाना सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है।
अपील - बेमेतरा पुलिस ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं और नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें। वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।
बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
0 टिप्पणियाँ