08 कोचियों नरसिंग वर्मा उघरा, परसराम निषाद मगरघटा, आदि मसीह गणेशपुर, देवेन्द्र रात्रे मजगांव, प्रहलाद पारधी देवकर, बलराम यादव आंदु, दुधेराम साहू गुधेली, सावंत साहू सेमरिया से 108 पौवा देशी/अंग्रेजी शराब व बिक्री रकम 2290 रु जप्त

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर थाना बेमेतरा, नांदघाट, खम्हरिया, चंदनू एवं चौकी देवकर, कंडरका, खण्डसरा पुलिस टीम की अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही  
बेमेतरा 04 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
      इसी क्रम में 03 अक्टूबर 2026 को थाना बेमेतरा, नांदघाट, खम्हरिया, चंदनू एवं चौकी देवकर, कंडरका, खण्डसरा पुलिस टीम के द्वारा जरिये मुखबिर से सूचना पर जिले के विभिन्न स्थानों वार्ड नं. 12 जिला अस्पताल के पीछे सिंघौरी बेमेतरा, ग्राम अकोली चौक थाना नांदघाट, बडे पुल के नीचे नांदघाट, वार्ड नं. 14 शमशान घाट नदी के पास खम्हरिया, खिसोरा डामर प्लांट के सामने नारधी रोड किनारे मैदान, तेलीमठ नाला के पास ग्राम आंदु थाना चंदनू, ग्राम हरदी चौक रोड किनारे एवं ग्राम करचुवा से सेमरिया रोड पुलिया मोड के पास में 08 आरोपियों को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 
जिसमें थाना बेमेतरा, नांदघाट, खम्हरिया, चंदनू एवं चौकी देवकर, कंडरका, खण्डसरा में 08 प्रकरण में 08 आरोपी 01. नरसिंग वर्मा पिता नकुल वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी उघरा चौकी देवरबीजा, 02. परसराम निषाद पिता संतोष निषाद उम्र 26 वर्ष निवासी मगरघटा थाना नांदघाट, 03. आदि मसीह पिता संतोष मसीह उम्र 18 वर्ष निवासी गणेशपुर थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार, 04. देवेन्द्र रात्रे पिता मालूराम रात्रे उम्र 29 वर्ष निवासी मजगांव चौकी रणवीरपुर थाना सहसपुर लोहारा, 05. प्रहलाद पारधी पिता स्व. मिश्री लाल पारधी उम्र 27 वर्ष निवासी खिसोरा चौक देवकर थाना साजा, 06. बलराम यादव पिता मोहित यादव उम्र 22 वर्ष निवासी आंदु थाना चंदनू जिला बेमेतरा, 07. दुधेराम साहू पिता सुनउ साहू उम्र 41 वर्ष निवासी गुधेली चौकी कंडरका थाना बेरला, 08. सावंत साहू पिता प्रभुराम साहू उम्र 59 वर्ष निवासी सेमरिया चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 108 पौवा देशी प्लेन/मसाला/अंग्रेजी शराब (19440 ml) कीमती 11680 रूपये एवं व बिक्री रकम 2290 रूपये सहित कुल जुमला लगभग 13970 रूपये को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
   उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, थाना प्रभारी चंदनू निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक डी.एल. सोना, चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद, चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश चौहान, सउनि मोहन साहू, छोटे लाल बंजारे, संतोष ध्रुर्वे, रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, खुलेश्वर गायकवाड, रघुनाथ नेताम, आरक्षक सौरभ सिंह, शशांक शर्मा, मिथुन चंद्रवंशी, सुरेश सोनकर, कमलेश ध्रुव, अजय गोयल, अशरफी खान, धाकचंद बंजारे, चंद्रेश जोशी सहित थाना बेमेतरा, नांदघाट, खम्हरिया, चंदनू एवं चौकी देवकर, कंडरका, खण्डसरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ