समय-सीमा बैठक - विभागीय योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की हुई गहन समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
बेमेतरा 29 सितंबर 2026 - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
समय-सीमा की बैठक केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि यह हैं शासन और आम जनता के प्रति हमारी जवाबदेही का प्रतीक
बैठक में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा कि समय-सीमा की बैठक केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह शासन की मंशा और आम जनता के प्रति हमारी जवाबदेही का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में समझाया कि समय-सीमा के लंबित प्रकरणों का आशय अनिवार्यतः निर्धारित समय पर निराकरण किया जाना है, इसके आशय को समझें और समय-सीमा में ही निराकृत करें।
लक्ष्य पूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। किसी भी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से उन्होंने राजस्व, पंचायत, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य और श्रम विभाग की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।
आमजनों के आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर
कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने निर्देशित किया कि आमजनों से प्राप्त आवेदनों, शिकायतों और मांग पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए। केवल कागजों में निराकरण दिखाने की प्रवृत्ति से बचें। उन्होंने कहा कि जनदर्शन, पीजी पोर्टल, कलेक्टर जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें और आवेदक को उसके आवेदन पर की गई कार्रवाई से अवगत भी कराएं।
लंबे समय से लंबित प्रकरण के लिए संबंधित अधिकारी होंगे जिम्मेदार
उन्होंने टीएल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो प्रकरण लंबे समय से लंबित हैं, उनके लिए संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने निर्देशित की।
बैठक में उपस्थिति
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ