माता भद्रकाली का सुंदर तैल चित्र भेंट कर लिया आशीर्वाद
बेमेतरा 23 सितंबर 2026 - बेमेतरा के भाजपा कार्यकर्ता और जनसेवक शिवम तिवारी ने हाल ही में परम पूज्य इंद्रेश महाराज से रायपुर में शिष्टाचार भेंट की। इस विशेष अवसर पर श्री तिवारी ने महाराज को बेमेतरा स्थित प्रसिद्ध माता भद्रकाली मंदिर का एक अत्यंत सुंदर तैल चित्र भेंट किया।
महाराज ने शिवम तिवारी को अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया। भेंट के दौरान उनके द्वारा सुनाई गई कथाओं और विचारों से सभी को बहुत प्रेरणा मिली। इंद्रेश महाराज के ओजस्वी विचार युवाओं के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। शिवम तिवारी ने इस मुलाकात को अपने जीवन का एक अत्यंत गौरवशाली और प्रेरणादायक क्षण बताया।
0 टिप्पणियाँ