सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के साथ जुड़ने और सेवा की भावना को मजबूत करने का हैं अवसर - पार्षद सिमरन ताम्रकार

अन्नप्राशन संस्कार, कुर्सी दौड़ एवं न्योता भोज में शामिल हुए पार्षद सिमरन ताम्रकार 

सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 19 में आनंद मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन 
बेमेतरा 29 सितंबर 2026 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बेमेतरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 19 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 16-1 में आनंद मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 19 की पार्षद श्रीमती सिमरन ताम्रकार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर सरिता सोनी एवं हेमलता मानिकपुरी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, महिलाएं, बच्चे एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। 

छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार 
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों एवं महिलाओं के साथ आत्मीय संवाद और मंगलमय वातावरण में हुई। इस दौरान छोटे बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। पार्षद सिमरन ताम्रकार ने बच्चों को अन्नप्राशन कराते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अन्नप्राशन संस्कार के दौरान बच्चों के परिजनों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। 

कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के मनोरंजन और सहभागिता के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कुर्सी दौड़ के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को मनोरंजन के साथ एक-दूसरे से जुड़ने और सामूहिक सहभागिता का अवसर भी मिला। 

न्योता भोज का आयोजन 
इसके पश्चात न्योता भोज का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। न्योता भोज के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित इस आयोजन ने वार्डवासियों के बीच अपनत्व और सामूहिक सहभागिता की भावना को और मजबूत किया।

सेवा और सहभागिता का संदेश 
कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, जनसहभागिता और समाजहित के कार्यों के माध्यम से मनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास से जुड़े विषयों, बच्चों के पोषण और उनके स्वस्थ विकास को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया। 

सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के साथ जुड़ने और सेवा की भावना को मजबूत करने का हैं अवसर  
पार्षद सिमरन ताम्रकार ने कहा इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 19 की पार्षद श्रीमती सिमरन ताम्रकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के साथ जुड़ने और सेवा की भावना को मजबूत करने का अवसर है। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक विकास के लिए महत्वपूर्ण केंद्र हैं, इसलिए बच्चों और माताओं के साथ इस तरह के आत्मीय कार्यक्रम आयोजित करना बेहद सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा कि अन्नप्राशन संस्कार बच्चों के जीवन का महत्वपूर्ण संस्कार है। इस अवसर पर बच्चों को अन्न ग्रहण कराते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। वहीं कुर्सी दौड़ और अन्य गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को खुशी और उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागी बनने का अवसर मिला। 
          पार्षद ने कहा कि न्योता भोज हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा में आपसी प्रेम, भाईचारे और समरसता का प्रतीक है। जब समाज के सभी वर्ग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं तो आपसी संबंध और मजबूत होते हैं। ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 19 में जनहित से जुड़े कार्यों के साथ-साथ स्वच्छता, महिला एवं बाल कल्याण, पोषण, जनसुविधाओं और सामाजिक सहभागिता को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, महिलाओं और वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभागीदारी ही किसी भी सेवा और सामाजिक अभियान की सबसे बड़ी ताकत है।
       कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने मिलकर सेवा, सहयोग और समाजहित के कार्यों में निरंतर सहभागी बनने का संकल्प लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ