एएसपी डॉ. हरीश यादव सहित जिले के थाना-चौकी प्रभारी व विवेचकगण हुए शामिल
बेमेतरा 15 सितंबर 2026 - पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा आयोजित ई-साक्ष्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का सहित जिले के थाना-चौकी प्रभारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक एवं विवेचकगण शामिल हुए।
पुलिस कार्यालय बेमेतरा के सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा ई-साक्ष्य के उपयोग एवं प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान ई-साक्ष्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यशाला में निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, सोनल ग्वाला, मयंक मिश्रा, चंद्रदेव वर्मा, दुलेश्वर चंद्रवंशी, सत्य प्रकाश उपाध्याय, लेखराम ठाकुर, जनक साहू, सुरेन्द्र मानिकपुरी, उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, योगेश अग्रवाल, राजकुमार साहू, अलील चंद, असीम किर्तनिया, डीएल सोना, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री, रघुवीर सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गीतांजली, सुरेश चौहान, सतवन सिंह, इश्वरी कुमारी डुप्ले, चंचल पांडेय, कल्पना महंत, विजयेन्द्र कुमार, सुरज प्रकाश, निधि गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार तथा आरक्षक मनीष देवांगन सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ