अधिकारियों व वैज्ञानिकों ने किसानों को दी कृषि तकनीक, सलाह, योजनाओं की जानकारी
बेमेतरा 07 सितम्बर 2026 - बेमेतरा जिले के विकासखंड साजा के ग्राम हाथीडोब में आज दिनांक 07.09.2026 को एक्सटेंशन रिफार्म आत्मा योजना अंतर्गत कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषकों को जैविक खेती, कीट रोग, खरपतवार प्रबन्धन, पशुपालन एवं प्रबंधन, सोयाबीन फसल उत्पादन तकनीक, सम सामयिक सलाह एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी कृषकों को प्रदान की गई।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ लव कुमार और डॉ डोमन सिंह टेकाम, कृषि महाविद्यालय साजा से सहायक प्राध्यापक डॉ स्वर्णलता बारा एवं डॉ निर्झरनी नदेहा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिनेश कुमार धुर्वे, कृषि विकास अधिकारी धर्मप्रिय रामटेके, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आनंद यादव, देवराज पटेल, पेमेंद्र पटेल, आत्मा योजना से लुकेश सेन, कृषक मित्र बीरसिंग, शंकर सिंहा, राजू लाल बाँधे, सरपंच श्रीमती रेणु सरोज यादव, जन प्रतिनिधिगण एवं ग्राम के कृषकगण उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ