साइबर सेल एवं थाना बेरला पुलिस टीम की जुआ पर संयुक्त कार्यवाही
बेमेतरा 23 सितंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 22 सितम्बर 2026 को साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू एवं साइबर सेल/थाना बेरला पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर ग्राम मावलीभांठा के रावणभांठा के पीछे फुलवारी नर्सरी आम जगह में रेड कार्यवाही कर 04 जुआड़ी से नगदी रकम 25250 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
22 सितम्बर 2026 को थाना बेरला पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मावलीभांठा के रावणभांठा के पीछे फुलवारी नर्सरी आम जगह पर कुछ जुआडि संगठित होकर 52 ताश पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर लगातार हारजीत का जुआ खेल रहे है की सुचना पर थाना बेरला पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 04 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें थाना बेरला में 01 प्रकरण दर्ज कर 04 जुआडियों 01. बल्ला परधी पिता खेलू पारधी उम्र 42 वर्ष निवासी छोटे घटिया थाना नंदनी जिला दुर्ग, 02. योगेश देवांगन ऊर्फ पप्पू पिता कांशी राम उम्र 28 वर्ष निवासी पाहरा थाना नंदनी जिला दुर्ग, 03. प्रेमलाल देवांगन पिता सुखराम उम्र 27 वर्ष निवासी मावलीभांठा थाना बेरला, 04. अश्वनी विश्वकर्मा पिता कुमार विश्वकर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी पाहरा थाना नंदनी जिला दुर्ग को आम जगह पर बैठकर संगठन बनाकर सामुहिक रूप से जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 112 BNS, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 25250 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक ठाकुर राम घृतलहरे, भुषण ठाकुर, साइबर सेल बेमेतरा से आरक्षक संजय पाटिल, संतोष धीवर, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, राजेन्द्र साहू, थाना बेरला से आरक्षक तुकाराम निषाद, हेमंत साहू सहित साइबर सेल व थाना बेरला के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ