आरोपी फागुराम साहू बुंदेली के कब्जे से 31 पौवा शराब, प्रयुक्त बाईक जप्त

एसपी के निर्देश पर साइबर सेल एवं चौकी मारो पुलिस टीम की अवैध शराब पर कार्यवाही 
बेमेतरा 22 सितंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
    इसी क्रम में 22 सितंबर 2026 को चौकी मारो पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन कर संबलपुर तरफ से ग्राम पुटपुरा की ओर आ रहा है कि सूचना के अधार पर चौकी मारो पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी फागुराम साहू को बिक्री हेतु अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया। 
 जिसमें पुलिस चौकी मारो थाना नांदघाट में 01 प्रकरण में 01 आरोपी फागुराम साहू पिता ढलगन साहू उम्र 43 वर्ष निवासी बुंदेली चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के कब्जे से 31 पौवा देशी मसाला शराब (5580ml) जुमला कीमती करीबन 3100 रूपये, प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG-04 KP- 0554 कीमती करीबन 30000 रूपये, जुमला कीमती लगभग 33100 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
 उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी मारो उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, प्रधान आरक्षक जगदीश कोसरिया, साइबर सेल बेमेतरा से आरक्षक संजय साहू, राजेन्द्र साहू, यशवंत यादव, चौकी मारो से आरक्षक बलमुकुंद सिंह, नरेन्द्र बंजारे सहित साइबर सेल व चौकी मारो के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ