एसपी के निर्देश पर जेवरी में कोचिए खोमलाल साहू से 30 पौवा शराब जप्त

थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम की अवैध शराब पर कार्यवाही 
बेमेतरा 22 सितंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
    इसी क्रम में 21 सितंबर 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम जेवरी निवासी खोमलाल साहू अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर लोगो को बिक्री कर रहा हैं कि सूचना के अधार पर थाना बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी खोमलाल साहू को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 
    जिसमें थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी खोमलाल साहू पिता स्व. बोधन साहू उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम जेवरी थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब (5400ml) जुमला कीमती करीबन 3000 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
     उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र कुमार कश्यप, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, आरक्षक सौरभ सिंह, राहुल यादव सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ