183.36 करोड़ के 30 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन कर बेमेतरा जिलें के विकास को दी गई नई गति
जपं बेमेतरा, बेरला एवं नवागढ़ विशेष रूप से सम्मानित
बेमेतरा 13 सितम्बर 2026 - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा के स्कूल ग्राउंड मैदान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने की दो बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर बेमेतरा जिले को बड़ी सौगात देते हुए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि बेमेतरा शहर में गौरव पथ निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जाएगी तथा ग्राम पंचायत तिवरैया में नवीन विद्युत सब-स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा।
जपं बेमेतरा, बेरला एवं नवागढ़ विशेष रूप से सम्मानित
साथ ही “मोर गांव मोर पानी” महा-अभियान के तहत बेमेतरा जिले को क्रिटिकल जोन से सेमी-क्रिटिकल जोन में लाने के उल्लेखनीय कार्य पर जनपद पंचायत बेमेतरा, बेरला एवं नवागढ़ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
30 विकास कार्यों की सौगात
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा जिलेवासियों को 183.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 22 कार्यों का भूमिपूजन 153.55 करोड़ रुपये की लागत से तथा 08 कार्यों का लोकार्पण 29.80 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।
इन कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन
विभागवार कार्यों की बात करें तो लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 05 कार्यों के लिए 131.82 करोड़ रुपये की लागत से भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 07 कार्यों की लागत 14.17 करोड़ रुपये है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संबंधित 01 कार्य के लिए 2.76 करोड़ रुपये तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 01 कार्य के लिए 2.54 करोड़ रुपये की लागत से भूमिपूजन किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत 05 कार्यों के लिए 1.42 करोड़ रुपये की लागत से भूमिपूजन किया गया।
जनपद पंचायत बेमेतरा के अंतर्गत कुल 05 कार्यों में 03 कार्यों का भूमिपूजन 82.88 लाख रुपये तथा 02 कार्यों का लोकार्पण 48.40 लाख रुपये की लागत से किया गया, जिनकी कुल लागत 1.31 करोड़ रुपये है। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 02 कार्यों का 2.31 करोड़ रुपये की लागत से तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत 01 कार्य का 25 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया।
विकास कार्यों की सौगात से बेमेतरा जिले में विकास को नई गति
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, पुलिस अधोसंरचना एवं ग्रामीण विकास से जुड़े इन विकास कार्यों की सौगात से बेमेतरा जिले में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इन कार्यों से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी तथा विकास की दिशा में नए अवसर उपलब्ध होंगे।
0 टिप्पणियाँ