सीसीटीएनएस से MedLEaPR एमएलसी/पीएम रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने एसपी त्रिलोक बंसल ने ली महत्वपूर्ण बैठक

बैठक में एमएलसी/पीएम रिपोर्ट भेजने की ऑनलाइन प्रक्रिया को प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने दी गई आवश्यक दिशा-निर्देश 
बेमेतरा 19 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभा कक्ष में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी के सीसीटीएनएस आरक्षकों एवं चिकित्सा अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में सीसीटीएनएस योजनांतर्गत MedLEaPR (मेडिको-लीगल एग्जामिनेशन एंड पोस्ट मॉर्टम रिपोर्टिंग सिस्टम) एमएलसी/पीएम रिपोर्ट की ऑनलाइन प्रक्रिया को प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

एमएलसी/पीएम रिपोर्ट की ऑनलाइन प्रक्रिया को लागू करें 
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने निर्देशित किया कि MedLEaPR (मेडिको-लीगल एग्जामिनेशन एंड पोस्ट मॉर्टम रिपोर्टिंग सिस्टम) एमएलसी/पीएम रिपोर्ट को सीसीटीएनएस के माध्यम से ऑनलाइन संबंधित अस्पतालों एवं चिकित्सकों तक भेजने की प्रक्रिया को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। साथ ही संबंधित चिकित्सकों द्वारा रिपोर्ट समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराए जाने तथा ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करें।

पारदर्शिता, गति एवं दक्षता बढ़ेगी 
उन्होंने कहा कि तकनीक के बेहतर उपयोग से पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, गति एवं दक्षता बढ़ेगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ करें तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के लिए प्रयासरत रहें। 

बैठक में उपस्थित 
बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, रीडर-1 निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, डॉ. लोकेश सीएमसी बेमेतरा, डॉ. एमएम रजा बीएमओ नवागढ, स्वदेश जायसवाल सीएचसी खम्हरिया, डॉ. एके वर्मा सीएचसी साजा, डीपीएम मयंक जैन सीएमएचओ बेमेतरा, डॉ. स्वाती यदु बेमेतरा, किशन साहू, संतोष साहू, रीडर-2 प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, प्रधान आरक्षक खोमलाल साहू, आरक्षक मनीष देवांगन, देवेन्द्र साहू, मोहित देवांगन, आसिफ खान, प्रदीप कौशल, तुकाराम निषाद, शिवकुमार यादव, स्वप्निल पांडेय, लोकेश्वर साहू, रोशन वर्मा, साधराय कौशल, ओंकार निर्मलकर, आकाश सिंह, महेश दिवाकर सहित जिले के सीसीटीएनएस आरक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ