एएसपी डॉ. हरीश यादव ने ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के भ्रमण दौरान अचानक पहुंचे पुलिस सहायता केंद्र बिरनपुर

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन पर पुलिस सहायता केंद्र बिरनपुर का एएसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण 

अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश  

चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, कांबिंग गस्त सुदृढ करने दिए निर्देश  
बेमेतरा 08 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव ने ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के भ्रमण दौरान पुलिस सहायता केंद्र बिरनपुर पहुच कर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारी व जवानों को मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाए जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिए। 
  उन्होनें चोरी और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और काम्बिंग गश्त करने के निर्देश दिए गए। काम्बिंग गश्त के दौरान हाटल, लाज, ढाबा, एटीएम, बैक, बस स्टैण्ड, प्रतिक्षालय एवं संदिग्ध व्यक्तियो कि चेकिंग करने, गली मोहल्लों एवं चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखने, साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में गस्त को बढ़ाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
      एएसपी ने विजिबल पुलिसिंग और चेकिंग अभियान को सक्रिय करने की बात कही। अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, स्कुल, कालेज में जागरूकता अभियान चलाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 
    इसके अलावा अधिकारी एवं कर्मचारियों को आमजन/महिला आगंतुक/रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। "सशक्त एप" के माध्यम से वाहनों की चेकिंग कार्यवाही को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही, स्मार्ट और हाईटेक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। 
   निरीक्षण के दौरान पुलिस सहायता केन्द्र बिरनपुर में प्रधान आरक्षक आनंद कुर्रे, आरक्षक रामकुमार भारती एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ