ग्राम मुरकुटा की पारिवारिक विवाद घटना पर थाना नांदघाट पुलिस टीम की कार्यवाही
बेमेतरा 08 अगस्त 2026 - प्रार्थीया श्रीमती मीनू कुर्रे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मुमहेला थाना आरंग जिला रायपुर, हाल ग्राम मुरकुटा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसके पति लेखराम कुर्रे के साथ गांव मुमहेला में छोटी छोटी बातो को लेकर मारपीट किया था, जिसके कारण आहत मीनु कुर्रे अपने चारो बच्चो को लेकर अपने मायके ग्राम मुरकुटा आकर रह रही थी, कि उसके पति लेखराम कुर्रे ग्राम मुरकुटा आया था और दिनांक 31.07.2026 को सुबह करीबन 10 बजे आहत घर के परछी ग्राम मुरकुटा में चावल साफ कर रही थी उसी समय इसका पति लेखराम कुरें बच्चो के साथ घर चलना है तैयार हो जाओ कहने पर पत्नी मीनु कुर्रे के द्वारा छोटी छोटी बातो को लेकर वाद विवाद कर मारपीट करते हो नहीं जाउंगी कही तो लेखराम कुर्रे कैसे नहीं जाओगी कहते हुए आवेश में आकर हत्या करने की नियत से घर के परछी में रखे हंसिया से मेरे गला में वार कर दिया, पास मे बैठी इसकी बहन लेखराम कुर्रे को धक्का देकर हटाया और मार रहा है कहकर चिल्लाई तो लेखराम कुर्रे हसिया को वही पर छोड़कर भाग गया।
घटना की जानकारी आसपास के लोगो को पता चलने पर गांव के मितानीन दीदी ने 112 वाहन में फोन कर सूचना दिया तो 112 वाहन के आने पर मितानीन दीदी के साथ ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवागढ़ लेकर आये। अपने पति लेखराम कुर्रे के द्वारा हसिया से वार करते समय अपने हाथ से नही रोकती एवं मेरी छोटी बहन धक्का देकर उसे नहीं हटाती तो निश्चित ही वह हसिया से वार कर मेरी हत्या कर देता हसिया से वार करने पर मेरी गला के सामने हिस्सा मे चोंट लगकर खून निकली है की रिपोट पर थाना नांदघाट में अपराध सदर धारा 109 (1)BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्काके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया। प्रकरण में एफएसएल युनिट का सहयोग लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी लेखराम कुर्रे ऊर्फ सोनु को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया। पुछताछ में पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते आवेश में आकर चलो घर चलना है बोलने पर पत्नी द्वारा घर नही जाउंगी बोलने पर चुल्हा के पास रखे हसिया से गला में प्राणघातक हमला करना।
प्रकरण में आरोपी लेखराम कुर्रे ऊर्फ सोनु पिता तिजु राम कुर्रे उम्र 29 वर्ष निवासी मुमहेला थाना आरंग जिला रायपुर को आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ईश्वरी डुप्ले, प्रधान आरक्षक अशोक तिर्की, संजय भगत, आरक्षक मिथुन चंद्रवंशी, प्रताप सिंह यादव, सुरेश सोनकर सहित अन्य नांदघाट स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ