जिले के सभी थाना/चौकी द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों, होटल, ढाबों, सुनसान क्षेत्रों में विशेष चेकिंग और लगातार पैदल गश्त पेट्रोलिंग जारी
बेमेतरा 09 अगस्त 2026 - अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव तथा एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी पुलिस टीम द्वारा सतत विजिबल पुलिसिंग, संवेदनशील क्षेत्रों एवं अड्डेबाजी स्थलों पर लगातार पैदल गश्त पेट्रोलिंग तथा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान चलाकर तलाशी
इसी क्रम 08 अगस्त 2026 को जिले के सभी थाना/चौकी पुलिस टीम द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों, होटल, ढाबों, सुनसान क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी एवं अड्डेबाजी करने वालों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। संदिग्ध वाहनों की डिक्की की तलाशी ली गई तथा रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
सार्वजनिक स्थानों में शराब पर कार्यवाही
सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने, शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों एवं चार पहिया वाहनों के भीतर बैठकर शराब पीने वालों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अपील - बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा सके तथा जिले में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखा जा सके।
0 टिप्पणियाँ