एसपी के निर्देश पर चोंगी खपरी में देवकर चौकी टीम ने दिया “साइबर सुरक्षा का संदेश

साइबर फ्राड, फर्जी काल, ठगी, नशा मुक्ति के खिलाफ, यातायात नियमो व अन्य अपराधों के संबंध में किया जागरूक 

अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी/रोहिंग्या घुसपैठियों एवं संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 18002331905 पर पुलिस को देने किया जागरूक
बेमेतरा 22 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, स्कुल, कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 
      इसी क्रम में 21 अगस्त 2026 को “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद, प्रधान आरक्षक फागेश्वर देशमुख, आरक्षक दीनदयाल डहरिया एवं अन्य स्टाफ के द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्राम चोंगी खपरी में ग्रामवासियों को चौपाल लगाकर जागरूक किया गया। 

साइबर अपराध की जानकारी 
ग्रामवासियों से संवाद कर साइबर अपराध, चिटफंड, फर्जीकाल ठगी की जानकारी देते हुए बताया कि अपना आधार कार्ड सम्भाल कर रखे एवं आधार नंबर किसी अनजान व्यक्ति को न बतावे। फोन पर बैंक अधिकारी बनकर आपके बैंक खाता के संबंध में जानकारी मांगे तो जानकारी न दे क्योंकि बैंक द्वारा इस तरह की जानकारी नहीं मांगी जाती। यदि कोई शंका हो तो तुरन्त अपने बैंक से सम्पर्क करें। जरूरी होने पर अपने शिकायत करें। किसी भी अन्जान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी जैसे बैंक खाता नंबर एटीएम कार्ड नंबर एक्सपायरी डेट सीवीवी नंबर पिन नंबर ओटीपी पासवर्ड इत्यादि की जानकारी न दें। आपकी थोड़ी सी सजगता से कई गंभीर अपराध होने से बच सकता है। साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 में कॉल करें या Nationl Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें। 

नशा व यातायात की जानकारी 
इस दौरान ग्रामवासियों को बताया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक रूप से भी व्यक्ति और परिवार को नुकसान पहुँचाता है। सभी को समाज में नशे के खिलाफ सशक्त संदेश देने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। इस दौरान यातायात के नियमों का हमेशा पालन किए जाने एवं सभी को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 

संदिग्धों की सूचना पुलिस को दें 
इसके अलावा ग्रामवासियों से अपील की गई कि जब किसी वार्ड, मोहल्ले या गांव में अचानक नए अजनबी लोग (महिला एवं बच्चों सहित) किराए पर रहने या रुकने आते हैं, तो बिना किसी पूर्व पहचान/सत्यापन के उनके बारे में जानकारी न होना सुरक्षा की दृष्टि से जोखिम भरा हो सकता है। नागरिक स्वयं जागरूक होकर ऐसी गतिविधियों पर नज़र रखें और किसी भी अवैध या संदिग्ध प्रवास की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अनाधिकृत/अवैध रूप से रह रहें, अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी/रोहिंग्या घुसपैठियों एवं संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति जो बाहर से आकर कही रूका हो जो आपको संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 180023-31905 पुलिस को दें। सूचना देने वाले नागरिक का नाम एवं पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। 

मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें 
छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” से जुड़ें और साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में अपनी भागीदारी निभाएं। अभियान से जुड़ने के लिए cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com पर क्लिक करें अथवा अपनी साइबर जागरूकता सेल्फी वाले फ्रेम में दिए गए QR कोड को स्कैन कर सेल्फी लें और उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करें। 

       आमजन को बेमेतरा पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” के माध्यम से चौपाल लगाकर लगातार हॉट/बाजार एवं गांव गांव, स्कुल, कॉलेज एवं सामाजिक संगठन/विभाग/आवासीय कॉलोनी में जाकर जागरूक किया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ