एसपी के निर्देश पर “सशक्त एप’’ से 45 वाहनों का चेकिंग

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 06 वाहन चालको से ली गई 2000 रु समन शुल्क 

आम जगह में धुम्रपान, 115 पर कोटपा एक्ट में कार्यवाही 
बेमेतरा 22 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला रूचि वर्मा के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं। साथ ही अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

“सशक्त ऐप” - इसी क्रम में “सशक्त ऐप” के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। यातायात स्टाफ के द्वारा 21 अगस्त 2026 को “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से यातायात बेमेतरा में 45 वाहनों की चेकिंग की गई। 

यातायात नियमों - इसी क्रम में 21 अगस्त 2026 को यातायात बेमेतरा 06 चालान में 06 वाहन चालको, कुल 06 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 06 प्रकरणों में 2000 रूपये समन शुल्क लिया गया। 
    उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि जहीर खान सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।

कोटपा एक्ट - इसी क्रम में 21 अगस्त 2026 को जिले के थाना/चौकी प्रभारियो एवं स्टाफ द्वारा आम जगह में धुम्रपान करने पर कोटपा एक्ट के तहत थाना दाढी 50 प्रकरण, थाना खम्हरिया 15 प्रकरण, थाना चंदनू 10 प्रकरण, चौकी खंडसरा 15 प्रकरण,चौकी मारो 25 प्रकरण, कुल 115 प्रकरण कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं।

अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करे, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें।पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ