बेमेतरा एसपी के निर्देश पर एएसपी डॉ. हरीश यादव ने किया यातायात शाखा एवं महिला सेल का वार्षिक निरीक्षण

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात से संबंधित उपलब्ध संसाधनों सहित इंटरसेप्टर वाहन का प्रभावी उपयोग कर कार्यवाही करने दिए निर्देश 

महिला सेल में आगंतुक/रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी शिकायतो को गंभीरता पुर्वक लेते हुये उचित कार्यवाही करने दिये निर्देश 
बेमेतरा 22 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव ने यातायात शाखा एवं महिला सेल बेमेतरा का वार्षिक निरीक्षण किया। एएसपी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाए जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। 

यातायात शाखा का निरीक्षण 
एएसपी बेमेतरा डॉ. हरीश यादव ने यातायात शाखा से संबंधित उपलब्ध संसाधनों का विशेष ध्यान रखने, समन शुल्क रसीद, मोटर वारंट पंजी, कैश बुक, ब्रिथएनालाईजर, कैमरा, विडियो कैमरा, स्पीड रडार गन, साउंड लेबल मीटर, लक्स मीटर, बाडी वार्म कैमरा, लाउण्ड हेलर, एवं अन्य यातायात शाखा के उपल्ब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया गया। 
इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इंटरसेप्टर वाहन का प्रभावी उपयोग करने, शराब सेवन कर वाहन चलाने वालो एवं तय गति सीमा से अधिक स्पीड में वाहन चलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं बेनर/पोस्टर, प्रोजेक्टर एवं जागरूकता रथ के माध्यम से स्कूल, कॉलेजों, हॉट/बाजारों में यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाने एवं दोपहिया वाहन चलाते हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित करने एवं वाहन चेकिंग के दौरान आमजन से संयमित व्यवहार करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महिला सेल का निरीक्षण कर दिशा निर्देश 
एएसपी ने महिला सेल में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनकर शीघ्र निराकरण करने, महिला सेल की साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने, लंबित शिकायतों तथा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों की समय सीमा में निराकरण करने तथा महिला सेल में प्राप्त शिकायतो का समय पर काउंसिलिंग कार्यवाही करने एवं महिला सेल में शिकायत करने आए महिला आगंतुक/रिपोर्टकार्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी शिकायतो को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उचित कार्यवाही करने निर्देश दिए गए। 
निरीक्षण में उपस्थिति 
निरीक्षण के दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, एएसपी रीडर-2 महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, महिला सेल से महिला प्रधान आरक्षक पूनम ठाकुर, आरक्षक मनीष देवांगन, प्रधान आरक्षक दौलत वर्मा, प्रेमकिशोर जोशी, आरक्षक राजेश साहू, आशीष तिवारी, रामगोपाल निषाद, लव यादव, भोलाराम मेरावी, राजेश ध्रुव, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, महिला आरक्षक सुनीता गोयल, अमरीका पटेल, आरक्षक जीवन बंजारे एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ