स्मार्ट मीटर की समस्याओं एवं बढ़ते बिजली बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मजबूती से खड़ी हैं - जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा

प्रत्येक बूथ के माध्यम से घरों घर में स्मार्ट मीटर हटाने एवं फॉर्म भराए जाने के अभियान को लेकर राजीव भवन बेमेतरा में अहम बैठक 
बेमेतरा 18 अगस्त 2026 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में, जिला प्रभारी एवं महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेंद्र साहू की उपस्थिति में राजीव भवन बेमेतरा में स्मार्ट मीटर हटाने एवं प्रत्येक बूथ में फॉर्म भराए जाने के अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। 

स्मार्ट मीटर की समस्याओं एवं बढ़ते बिजली बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मजबूती से खड़ी हैं 
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी आम जनता की समस्याओं एवं बढ़ते बिजली बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाते हुए अधिक से अधिक उपभोक्ताओं के फॉर्म भराए जाएं, ताकि जनता की आवाज को संगठित एवं मजबूती के साथ सरकार तक पहुंचाया जा सके। 

स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर बूथ, मंडल एवं ब्लॉक स्तर पर व्यापक अभियान 
जिला प्रभारी एवं महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेंद्र साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है। स्मार्ट मीटर को लेकर आम जनता की चिंताओं और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बूथ, मंडल एवं ब्लॉक स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि बूथ, मंडल एवं ब्लॉक स्तर पर अधिक से अधिक लोगों के फॉर्म भराए जाएंगे। इसके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय के सामने बड़ा आंदोलन आयोजित कर सभी एकत्रित फॉर्म कलेक्टर को सौंपे जाएंगे। इस आंदोलन के माध्यम से स्मार्ट मीटर हटाने एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा। 

सुझाव व चर्चा  
बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा प्रत्येक बूथ तक अभियान को पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। 

बैठक में उपस्थिति 
सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक प्रभारियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। बैठक में मिथलेश वर्मा, ईश्वर वर्मा, रोशन सिन्हा, देवेंद्र साहू, विवेक राजपूत, गणेश राजपूत, अश्वनी, झम्मन बघेल, अनंत, मोंटू तिवारी, छोटे लाल साहू, रवि परगनिहा, प्रांजल तिवारी, हरीश साहू, शशि प्रभा गायकवाड, शकुंतला साहू, रवि रजक, ललित विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, सुरित ध्रुव, योगिता साहू, शिव वर्मा, अनिल दुबे, लीलाराम निषाद, नरेंद्र निषाद, हरि साहू, बीरेंद्र साहू, कोमल पुरी गोस्वामी, जय प्रकाश राज, पवन खंडे, तुलसी बांधे, दिनेश साहू, मनमोहन यादव, शेरू खान, प्यारे लाल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ