अमर सिंह बघेल ने नीट परीक्षा पास कर किया क्षेत्र का नाम रोशन

कांग्रेस युवा नेता हर्ष बघेल के छोटे भाई अमर का मेडिकल कॉलेज कचांदुर में चयन 
बेमेतरा 26 अगस्त 2026 - बेमेतरा जिलें के नवागढ़ ब्लाक के ग्राम नवलपुर निवासी अमर सिंह बघेल ने NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनका एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज कचांदुर दुर्ग में चयन हुआ। वह कांग्रेस युवा नेता हर्ष बघेल के छोटे भाई हैं, उन्होंने चयनित होकर अपने परिवार, समाज, गांव एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। 
      उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पिता कृपा राम बघेल, माता श्रीमती सत्यवती बघेल, बहन दीक्षा बघेल, भैय्या हर्ष बघेल सहित समस्त परिजनों एवं ग्रामवासियों ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 
  उनके शुभ चिंतकों ने कहा अमर सिंह की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। ईश्वर उन्हें सफल चिकित्सक बनकर समाज एवं मानवता की सेवा करने का अवसर प्रदान करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ