एसपी के निर्देश पर थाना नांदघाट, बेरला एवं चौकी खण्डसरा पुलिस की अवैध शराब बिक्री कर कार्यवाही
बेमेतरा 25 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 24 अगस्त 2026 को थाना नांदघाट, बेरला एवं चौकी खण्डसरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टेमरी के अर्जुन आडिल अवैध धन अर्जित करने अवैध रूप से शराब रखकर अपने ठेला के सामने, ग्राम खण्डसरा से करचुवा रोड बिजली सब स्टेशन के पास एवं ग्राम लावातरा के टापूराम साहू ग्राम भठगांव भाठा लेंजवारा जाने का रास्ता आम जगह में धन अर्जित करने हेतु शराब बिक्री कर रहा हैं की सूचना के अधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके में पहुंचकर उक्त स्थानों से आरोपी अर्जुन आडिल, टापूराम साहू एवं नरेन्द्र कोशले को अवैध शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया।
जिसमें थाना नांदघाट, बेरला एवं चौकी खण्डसरा में 03 प्रकरण में 03 आरोपी 01. अर्जुन आडिल पिता मलखान आडिल उम्र 52 वर्ष निवासी टेमरी थाना नांदघाट, 02. टापूराम साहू पिता गोपीराम साहू उम्र 56 वर्ष निवासी लावातरा थाना बेरला, 03. नरेन्द्र कोशले पिता रामकुमार कोशले उम्र 35 वर्ष निवासी गर्रा चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 50 पौवा देशी प्लेन/मसाला शराब (9000ml) कुल जुमला कीमती 4900 रूपये एवं बिक्री रकम 760 रूपये, कुल जुमला लगभग 5660 रूपये को जप्त कर धारा 34 (1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, चौकी खण्डसरा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक खुलेश्वर गायकवाड, रविन्द्र तिवारी, भेनू साहू, नरेन्द्र मनहर, आरक्षक प्रताप सिंह यादव, मिथुन चंद्रवंशी, संजय साहू, रूपेन्द्र राजपूत, कमलेश ध्रुव, संजय पाटिल, स्वप्निल पांडेय, योगेंद्र सोनी सहित थाना नांदघाट, बेरला एवं चौकी खण्डसरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ