सायबर सेल, थाना बेमेतरा, बेरला, खम्हरिया एवं चौकी कंडरका, देवकर, देवरबीजा, मारो पुलिस द्वारा 13 प्रकरण में 14 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही
पुलिस विभाग द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही कर जिलें में अवैध शराब बिक्री व आबकारी विभाग के संरक्षण की खोल रहीं पोल
बेमेतरा 26 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
7 कोचियों पर कार्यवाही
इसी क्रम में 25 अगस्त 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा, बेरला, खम्हरिया एवं चौकी कंडरका, देवकर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर से सूचना पर जिले के विभिन्न स्थानों बिजली आफिस के पीछे आम गली बेमेतरा, ग्राम सरदा धान खरीदी केन्द्र के सामने सरदा से लेंजवारा रोड, साजा चौक खम्हरिया, ग्राम खिसोरा नारधी रोड तिराहा, ग्राम बोरसी यात्री प्रतिक्षालय के पास एवं बांसा मोड के पास आम जगह में 07 आरोपियों को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया।
जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा, बेरला, खम्हरिया एवं चौकी कंडरका, देवकर में 06 प्रकरण में 07 आरोपी 01. द्वारिका प्रसाद साहू पिता बेदराम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नं. 07 बिजली आफिस के पीछे बेमेतरा, 02. आनंद पारधी पिता संतराम पारधी उम्र 26 वर्ष निवासी घटिया खुर्द 03. विजय मनहरे पिता स्व. रमैय मनहर उम्र 58 वर्ष निवासी धौराभाठा थाना साजा, 04. राजेन्द्र पारधी पिता स्वं. मिश्री लाल पारधी उम्र 42 वर्ष निवासी खिसोरा चौकी देवकर थाना साजा, 05. विपिन मौर्य पिता संजय मौर्य उम्र 19 वर्ष निवासी ओटेबंध थाना नंदनी जिला दुर्ग, 06. हितेश कुमार राकेश पिता चंद्रशेखर राकेश उम्र 20 वर्ष निवासी खमतराई थाना बेरला जिला बेमेतरा एवं एक अन्य के कब्जे से 118 पौवा देशी प्लेन/मसाला/अंग्रेजी शराब (21240ml) कुल जुमला कीमती 11840 रूपये एवं चेसपरचेस व बिक्री रकम 1400 रूपये, एक चारपहिया वाहन कार CG 07 M 9332 कीमती करीब 80000 रूपये, कुल जुमला लगभग 93240 रूपये को जप्त कर धारा 34 (1) (ख) एवं धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
आम जगह पर शराब सेवन एवं पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 7 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही
इसी क्रम में 25 अगस्त 2026 को थाना बेमेतरा एवं चौकी देवरबीजा, मारो में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिने की सुविधा उपलब्ध कराने का 07 प्रकरण में 07 आरोपी 01. विरेन्द्र मिर्झा पिता कांशी राम मिर्झा उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नं. 09 कोबिया बेमेतरा, 02. कृष्णादास उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 कोबिया बेमेतरा, 03. शलैन्द्र साहू उम्र 26 वर्ष निवासी देवरबीजा, थाना व जिला बेमेतरा, 04. राजेश निर्मलकर उम्र 33 वर्ष निवासी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा, 05. मनेन्द्र कुमार कुर्रे उम्र 45 वर्ष निवासी बदर (ब), थाना सरगांव जिला मुंगेली, 06. संग्राम सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 कोबिया बेमेतरा, 07. नरेन्द्र सोनी उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड नं. 09 कोबिया बेमेतरा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं।
कार्यवाही में रहें शामिल
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद, चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक डीएल सोना, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक संतोष ध्रुर्वे, दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक योगेश यादव, नोहर यादव, भुषण ठाकुर, फागेश्वर देशमुख, नरेन्द्र मनहर, आरक्षक नुरेश वर्मा, जय किशन साहू, रेखन साहू, अशरफी खान, संजय पाटिल, श्रवण वर्मा, योगेश साहू, मुकेश पाल, मोहित देवांगन सहित सायबर सेल, थाना बेमेतरा, बेरला, खम्हरिया एवं चौकी कंडरका, देवकर, देवरबीजा, मारो के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ