सावन के दूसरे सोमवार को बारगांव (बेरला) में भक्तों ने किया भगवान शिवजी का जलाभिषेक

रामेश्वरम मंदिर में बेल पत्र, धतुरा, जल, घी व दूध से किये पूजा-अर्चना, भंडारे का आयोजन 
बेमेतरा 10 अगस्त 2026 - भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष महीना सावन के दूसरा सोमवार को बारगांव (बेरला) के रामेश्वरम मंदिर में रुद्राभिषेक किए गए। भक्तों द्वारा भगवान की विशेष पूजा-अर्चना गई। साथ ही इस दौरान मंदिर में हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजते रहे। 

अभिषेक कर प्रसन्न करने का प्रयास 
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न खाद्य वस्तुओं और फूल-पत्तियों आदि से अभिषेक किया गया। कई श्रद्धालु समस्या निवारण और सुख-समृद्धि के लिए रुद्राभिषेक कराया। खासकर गांव की महिलाएं जल, घी, दूध, दही, शहद, शकर, गन्ने का रस, बिल्व पत्र और धतूरा आदि से भगवान शिवजी की पूजा-अर्चना की। 

भंडारे का आयोजन 
पंडित बोसेन्द्र पांडेय ने बताया कि वह काफी समय से भगवान शिव के आशीर्वाद से भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। इस दिन प्रसाद का वितरण और प्राप्त करना भी शुभ माना जाता है। 

शिवलिंग पर भक्तों ने किया रुद्राभिषेक  
हर-हर महादेव के जयकारों के साथ सावन माह के दूसरे सोमवार को रामेश्वर मंदिर में शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया गया। भगवान शिवजी को श्रद्धालुओं ने गंगाजला, दूध, दही से स्नान करवाया। इसके अलावा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने फल व फूल भी भगवान के चरणों में अर्पित किए। 

108 या 1008 बार जाप  
पंडित बोसेन्द्र पांडेय ने बताया कि सावन माह के सोमवार को या फिर किसी भी दिन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए। ओम नमो शिवाय का जाप 108 या फिर 1008 बार करना चाहिए। 

शिवजी की उपासना से मिलती है मानसिक शांति 
संध्या वर्मा ने बताया कि सोमवार को भगवान शिव की उपासना करने से मानसिक शांति, आरोग्य, बाधाओं से मुक्ति और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन सच्चे मन से शिव आराधना करने से महादेव अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। 

सोमवार पूजा के प्रमुख लाभ -  
1. मानसिक शांति और तनाव से मुक्ति मिलती है। 
2. अच्छे स्वास्थ्य और आरोग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
3. जीवन की सभी बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं। 
4. करियर, वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ