इंडोर स्टेडियम बेमेतरा में गतका पीथियन खेल प्रतियोगिता का आयोजन, शामिल हुए जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा
बेमेतरा 01 अगस्त 2026 - बेमेतरा शहर के विवेकानंद इंडोर स्टेडियम में आयोजित गतका पीथियन खेल प्रतियोगिता में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गतका केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन, आत्मरक्षा, शौर्य और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सशक्त प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, खेल भावना, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, आयोजकों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मेरी कामना है कि हमारे खिलाड़ी प्रदेश एवं देश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करें। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
इस अवसर पर सुमन गोस्वामी, जोगेंदर छाबड़ा, जगजीत सिंह, कमल साहू सहित खिलाड़ी एवं समस्त स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ