त्रिदिवसीय रुद्राभिषेक के पावन अवसर पर 23 अगस्त को बूचीपुर में दिव्य प्रवचन

मां महामाया धाम बूचीपुर में 22, 23 एवं 24 अगस्त को त्रिदिवसीय रुद्राभिषेक के साथ धार्मिक आयोजन 
बेमेतरा 21 अगस्त 2026 - जिलें के ग्राम बूचीपुर में मां महामाया धार्मिक सेवा समिति, समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी के संयुक्त तत्वावधान में त्रिदिवसीय रुद्राभिषेक के पावन अवसर पर दिव्य प्रवचन एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 22, 23 एवं 24 अगस्त 2026 तक मां महामाया धाम बूचीपुर तहसील नांदघाट जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा। 

प्रवचन एवं दिव्य सत्संग 
आयोजन के अंतर्गत 23 अगस्त 2026 रविवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक सुप्रसिद्ध कथा व्यास पं. झम्मन शास्त्री महाराज (व्याख्यान दिवाकर) द्वारा कथा प्रवचन एवं दिव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा।

धार्मिक प्रसंगों के साथ जीवन मूल्यों का संदेश 
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म, अध्यात्म एवं सनातन संस्कृति के प्रति जनजागरण के साथ श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान एवं जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा प्रदान करना है। कथा एवं सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रसंगों के साथ जीवन मूल्यों का संदेश भी दिया जाएगा। 

अपील - 
मां महामाया धार्मिक सेवा समिति, समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मां महामाया धाम बूचीपुर ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालु भक्तों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर कथा श्रवण एवं सत्संग का लाभ लेने तथा अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने की अपील की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ