एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी
बेमेतरा 10 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन मंस बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, लगातार पेट्रोलिंग और अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 09 अगस्त 2026 को थाना थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में आम जगह पर शराब सेवन करने के 04 प्रकरण में 04 आरोपी 01. गौकरण वर्मा उम्र 59 वर्ष निवासी कोबिया बेमेतरा, 02. नीलकमल साहू उम्र 41 वर्ष, निवासी बस स्टैण्ड के पास बेमेतरा, 03. कृष्णा साहू उम्र 37 वर्ष, निवासी सिंघौरी बेमेतरा, 04. भोजराम साहू उम्र 39 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13 सिंघौरी बेमेतरा, थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
0 टिप्पणियाँ