प्रधान पाठकों ने अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों को कराया नेवता भोज

प्राथमिक एवं मिडिल शाला सोमईकला (साजा) में प्रधान पाठक पवन व कमल ने नेवता भोज में स्कूली बच्चों को खिलाया पूरी हलवा 
बेमेतरा 22 जुलाई 2026 - जिलें के साजा ब्लाक के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सोमईकला में प्रधान पाठक पवन कुमार देवांगन एवं कमल किशोर शर्मा ने अपने जन्मदिन पर शनिवार को शाला में अध्यनरत 180 बच्चों के लिए नेवता भोज कराया गया, जिसमें पूरी हलवा दिया गया। 
 प्रधान पाठक पवन कुमार देवांगन ने बताया कि नेवता भोज सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ाता है। इससे अभिभावकों का विद्यालय पर विश्वास मजबूत होता है। शिक्षा के महत्व पर सामूहिक चर्चा का अवसर मिलता है। जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों की भागीदारी से विद्यालय के विकास को गति मिलती है। विद्यालय और समुदाय के बीच मजबूत संबंध स्थापित किया जाता हैं। विद्यालय में ड्रॉप आउट बच्चों की वापसी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होता है। 
     वहीं प्रधान पाठक कमल किशोर शर्मा ने बताया नेवता भोज केवल सामूहिक भोजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि "शिक्षा जनभागीदारी का उत्सव" है। इसका उद्देश्य समाज, अभिभावकों और विद्यालय को एक सूत्र में जोड़कर प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना तथा विद्यालय को समुदाय का केंद्र बनाना है। शाला में बच्चों को नियमित मिलने वाले भोजन के अतिरिक्त स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार दिया जा सके। 
   इस अवसर पर शाला शिक्षक रामकृष्ण साहू, ज्ञानिक मारकंडेय, संत कुमार घृतलहरे, श्रीमती ईश्वरी ठाकुर, पूर्णिमा मारकंडेय, संकुल समन्वयक जितेन्द्र कुमार बघेल, शाला विकास समिति अध्यक्ष, सदस्य और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ