साजा कालेज में बीएससी फाइनल का रसायन पेपर की पुनर्परीक्षा होगा 28 जुलाई को

एनएसयूआई की मांग पर विवि ने विद्यार्थियों के भविष्य व छात्रहित को देख लिया निर्णय 
बेमेतरा 21 जुलाई 2026 - पं. देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय साजा में बीएससी फाइनल ईयर का रसायन शास्त्र का द्वितीय पेपर अब 28 जुलाई को होगा। परीक्षा का समय प्रातः 10.30 बजे से 01.30 बजे तक होगा। 
       प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमचंद यादव विश्व विद्यालय दुर्ग द्वारा बेमेतरा जिलें के साजा ब्लाक के पं. देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय साजा के बीएससी भाग 3 के 12 विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा सत्र 2026 की पुनर्परीक्षा आयोजित करने की घोषणा करते हुए अधिसूचना 21 जुलाई को जारी की हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार बीएससी भाग 3 के रसायन शास्त्र के द्वितीय प्रश्न पत्र की पुनः परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को होगा, परीक्षा का समय प्रातः 10.30 बजे से 01.30 बजे तक होगा। जिसमें अनुक्रमांक 62040465, 66, 67, 68, 69, 70, 71, 73, 74, 75, 76, 77 के 12 परीक्षार्थी उक्त परीक्षा में सम्मिलित होकर परीक्षा दिलाएंगे। 
  वार्षिक परीक्षा सत्र 2026 के नियमित परीक्षा में आई त्रुटि के लिए एनएसयूआई अध्यक्ष योगेश वर्मा व पदाधिकारियों लिकेश साहू, मनीष माली, आत्मा जोशी, मोहित साहू, भूपेश आदि के द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य व अनुविभागीय अधिकारी साजा को ज्ञापन देकर पुनः परीक्षा आयोजित करने की मांग की गई थी। जिस पर विवि द्वारा छात्रहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया और अधिसूचना जारी की गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ