मां भद्रकाली का तैलचित्र भेंटकर उन्हें मंदिर आने का दिया आमंत्रण
बेमेतरा 14 जुलाई 2026 - रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा के दौरान जनसेवक और भाजपा कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने शांतिदूत देवकीनंदन ठाकुर महाराज का सानिध्य प्राप्त किया और उनका आशीर्वाद लिया।
इस पावन अवसर पर पूरा स्टेडियम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से खचाखच भरा हुआ था और भक्ति का एक अद्वितीय माहौल देखने को मिल रहा था।
शिवम तिवारी ने महाराज को बेमेतरा स्थित माता भद्रकाली माँ का तैलचित्र भेंटकर उन्हें मंदिर आने का आमंत्रण भी दिया।
पूज्य महाराज के ओजस्वी वचनों ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे यह कार्यक्रम एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बन गया।
0 टिप्पणियाँ