जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा द्वारा सिग्नल चौक बेमेतरा में किया गया मुख्यमंत्री का पुतला दहन
बेमेतरा 03 जुलाई 2026 - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ग्राम नकटी में 85 घरों को तोड़े जाने के विरोध में सिग्नल चौक बेमेतरा में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि विष्णुदेव के कुशासन सरकार ने गरीबों के आशियाने उजाड़ने का काम कर रही है, जो पूरी तरह अमानवीय और जनविरोधी है। बिना उचित पुनर्वास और मुआवजा दिए 85 परिवारों को बेघर करना अन्यायपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।
उन्होंने सरकार से मांग की कि ग्राम नकटी के प्रभावित सभी परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा, वैकल्पिक आवास एवं सम्मानजनक पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए तथा इस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि प्रभावित परिवारों को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस पूरे जिले में उग्र आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर मंगत साहू, प्राणीश चौबे, प्रांजल तिवारी, झम्मन बघेल, हरीश साहू, रश्मि मिश्रा, शकुंतला साहू, राजू साहू, सुमन गोस्वामी, रवि रजक, ललित विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, दीपक दिनकर, जोगेन्द्र छाबड़ा, मिथलेश वर्मा, मिन्टा नामदेव, प्रकश ठाकुर, राम ठाकुर, जावेद खान, द्वारिका तिवारी, प्रतीक दुबे, नारायण छाबड़ा, महेंद्र साहू, निलेश वैष्णव, चितरेन वर्मा, मनीष परिहार, राजेश नवरंगे, कोमल पुरी गोस्वामी, लोकराम साहू, आरिफ भाटिया, लव कुमार, गौरीशंकर शर्मा, भीखम साहू, कमल साहू, शुभम सोनी सहित युवा कांग्रेस, एनएसयूआई बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ