यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का अवसर - विधायक दीपेश साहू

यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का अवसर - विधायक दीपेश साहू 

बेरला व बेमेतरा नवनियुक्त एल्डरमैनों ने विधायक दीपेश साहू से की आत्मीय मुलाकात 

विधायक ने सभी को भाजपा गमछा पहना, मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएँ 
बेमेतरा 03 जुलाई 2026 - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत बेरला एवं नगर पालिका परिषद बेमेतरा के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने विधायक दीपेश साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों का भाजपा गमछा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
    इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का अवसर है। 
    उन्होंने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। 
    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नगर एवं ग्राम में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य होते रहेंगे तथा जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी। 
इस अवसर पर नगर पंचायत बेरला के नव नियुक्त एल्डरमैन प्रतिमा राजपूत, सूर्यकांत साहू एवं कन्हैया सेन तथा नगर पालिका परिषद बेमेतरा के नवनियुक्त एल्डरमैन राकेश मोहन शर्मा, सावित्री रजक, तारण सिंह राजपूत एवं कमलेश वर्मा सहित शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, विधायक प्रतिनिधि बेरला अमृतलाल महेश्वरी, अरुण साहू, विशाल राजदेहलहरा (नगर पंचायत अध्यक्ष), शिव झड़ी सिन्हा (सभापति), पिंकी गुप्ता, राजू साहू, मोहित साहू, रवि राजपूत सहित जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ