देवकर के नवनियुक्त एल्डरमैन ने मंडल अध्यक्ष से की सौजन्य मुलाकात

परपोड़ी मंडल अध्यक्ष ने बधाई देते हुए आमजन व नगर विकास की कही बातें 
बेमेतरा 03 जुलाई 2026 - नगर पंचायत देवकर में शासन द्वारा तीन एल्डरमैन के नामों पर मुहर लग गई है। जिसमें राकेश पाण्डेय, मन्नु चक्रधारी, ब्रदी सिन्हा ये तीनों नगर के नये एल्डरमैन है, जिन्होंने शुक्रवार को भाजपा परपोड़ी मंडल अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत साजा के उपाध्यक्ष नारद वर्मा से सौजन्य मुलाकात किया। श्री वर्मा ने तीनों नवनिर्वाचित एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और कहा कि नगर की विकास में अपनी अपनी भागीदारी अवश्य निभाये एवं नगरवासियों की समस्या को सयय समय पर संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर अवगत कराये। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ